अब इस चिड़िया को भी अपनी गिल्लो का पेड़ पर चढ़ना अखरने और उड़ना भाने लगा। धीरे धीरे गिलहरी का शौक आदत और आदत फितरत में तब्दील हो गई। गिलहरी ने अपनी पहचान और अस्तित्व को धुएं में उड़ा दिया। उपलब्धि के नाम पर लोगों ने उसे फ्लाइंग स्क्विरल (उड़ती गिलहरी) नाम दे दिया बस।
Tuesday, May 3, 2022
आदत और फितरत
एक गिलहरी थी जिसे पेड़ पर चढ़ने में महारत हासिल थी। अब इसमें क्या अजीब बात है! नहीं, अजीब ये हुआ कि उसे एक चिड़िया से प्यार हो गया। तो आदतन नहीं बल्कि शौकिया रूप से वो गिलहरी उड़ने लगी। उसके साथ की गिलहरियों ने, यहां तक कि उस चिड़िया ने भी बहुत समझाया लेकिन आशिकी का जिन्न जो न करवाए वो कम।
Sunday, May 1, 2022
संदेश और सच्चाई
झूठ बोलना गलत है, दूसरों की भलाई करनी चाहिए इत्यादि न जाने कितने ज्ञान की घुट्टियां पीते आ रहे हैं हम जन्म से लेकर आजतक।
ये घुट्टियाँ पीते सब हैं लेकिन निगलते बहुत कम लोग हैं, और जो निगल जाते हैं उनसे पूछिए असल में कितनी कड़वी और बदस्वाद होती हैं ये...... चार लोग तीन दिन तक वाह वाही कर देते हैं, लेकिन इनका दंश जीवन पर्यंत खुद झेलना पड़ता है।
इन संदेशों को गलत कह दूं इतनी अपनी औकात कहां! किंतु इतना कहने से तो कोई नहीं रोक सकता कि ये संदेश और आदर्शवादी बातें नमक के जैसी होती हैं : जरूरी हैं, लेकिन स्वादानुसार। सबको अपने सत्य के औसत में ही संदेश की सीरप गटकनी चाहिए।
Subscribe to:
Comments (Atom)